संस्थाएं
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई के शपथ ग्रहण समारोह 'अनुगूंज – दायित्व के संकल्पों की' का आयोजन तेरापंथ भवन कांदिवली में हुआ।युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या 'शासनश्री' साध्वी विद्यावतीजी 'द्वितीय' आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र संघान से हुई। मंगलाचरण कांदिवली/मालाड महिला मंडल द्वारा किया गया।संघ गायिका मीनाक्षी भुतोड़िया ने भक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रावक निष्ठा पत्र का वांचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर वकील ने करवाया। स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष माणक धींग ने किया। 'शासनश्री' साध्वी विद्यावतीजी ने नवमनोनीत टीम को निरंतर सक्रिय रहने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वीश्री प्रियवंदा जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि नवमनोनीत अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी अपने कार्यकाल को यशस्वी बनाते हुए धर्मसंघ की गौरववृद्धि करे व समाज को विकास की नई ऊंचाई प्रदान करें। साध्वी प्रेरणा जी, साध्वी मृदुयशा जी तथा साध्वी ऋद्धियशा जी ने भी अपना वक्तव्य दिया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द् कोठारी को निवर्तमान अध्यक्ष माणक धींग ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने अपनी संपूर्ण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा अपनी टीम की घोषणा की जिसमें मंत्री-गौतम डांगी, कोषाध्यक्ष- रिंकू बाफना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विनोद बोहरा, दिनेश सुतरिया, महेन्द्र तातेड़, बाबूलाल समदरिया, सतीश मेहता, चैनरूप दुगड़ और गणपत डागलिया को नियुक्त किया। तत्पश्चात मार्गदर्शक, उपाध्यक्ष,सहमंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, केन्द्रीय समन्वयक, संरक्षक, परामर्शक और विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा व शपथ दिलाई।
अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने अपने उद्बोधन में कहा महासभा के आयामों को गति देते हुए शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, युवा विकास व जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु प्रभावी कार्य करेंगे तथा निवर्तमान टीम को भी आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़, मंत्री परमार, पूर्व अध्यक्ष भीकमचंद नाहटा, विश्व भारती के महामंत्री सलील लोढ़ा, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी आदि ने नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। 'अनुगूंज' का यह आयोजन केवल एक शपथ समारोह नहीं, बल्कि मुंबई तेरापंथ समाज के लिए एक नई और गौरवशाली सामाजिक यात्रा का प्रेरणामय शुभारंभ सिद्ध हुआ।