श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

हावड़ा

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा सत्र 2025-27 की प्रथम वार्षिक साधारण सभा समिति के अध्यक्ष दीपक नखत की अध्यक्षता में उत्तर हावड़ा स्थित तेरापंथ सभागार में आयोजित हुई। साधारण सभा का प्रारंभ अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान से हुआ, अणुव्रत आचार संहिता का वाचन अणुविभा के न्यासी रतन लाल दुगड़ ने करवाया। समिति के अध्यक्ष दीपक नखत ने पधारे सभी का स्वागत वक्तव्य दिया। मंत्री ने गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया जिसे सदन ने पारित किया। मंत्री प्रतिवेदन मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सदन ने पारित किया।आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष श्री पारस बरडिया ने रखा जिसे सदन ने पारित किया। अणुविभा के न्यासी श्री रतन लाल दुगड़ ने अपना वक्तव्य रखा। मुनिश्री जिनेश कुमारजी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया। मंत्री बिरेंद्र बोहरा ने संचालन एवं आभार ज्ञापन किया। मुनिश्री के मंगलपाठ के साथ सभा का समापन हुआ।