संस्थाएं
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
नवनिर्वाचित सभा की कार्यकारिणी का जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण समारोह फ्लोरा होटल, अमराईवाड़ी-ओढ़व में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मेवाड़ मण्डल अहमदाबाद के अध्यक्ष रमेश पगारिया थे। समारोह का सफलतापूर्वक संयोजन निवर्तमान मंत्री निर्मल ओस्तवाल ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष नवरतन चिपड़ के प्रेरक उद्बोधन के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणपत हिरण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अभातेयुप से निकुंज पारिख, तेयुप अध्यक्ष सुनील चिपड़, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा संजू चिप्पड़ एवं अन्य पदाधिकारीगण ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। निर्मल ओस्तवाल को ज्ञानशाला संयोजक एवं कोमल हिरण को मुख्य प्रशिक्षिका मनोनीत किया।