श्री उत्सव का भव्य आयोजन

संस्थाएं

राउरकेला।

श्री उत्सव का भव्य आयोजन

राउरकेला। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान के अंतर्गत राउरकेला में स्थित तेरापंथ भवन में श्री उत्सव का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से की गई तत्पश्चात इस आयोजन के लिए विशेष रूप से पधारे अतिथिगण राउरकेला के वन प्रमंडल अधिकारी रविकांत मीणा एवं उड़ीसा मॉड्यूल ऑफ एन्वॉयरमेंट फॉरेस्ट क्लाइमेंट चेंज प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन अमिताभ एवं अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की श्री उत्सव संयोजिका सुषमा बैगानी का राउरकेला तेरापंथ के अध्यक्ष नेमू जैन एवं महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता दूगड़ और युवक परिषद के अध्यक्ष विशाल कोठारी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा 'श्री' उत्सव का उद्घाटन किया गया इस उत्सव में सभी ने बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जहां एकतरफ बहनों द्वारा ज्वैलरी,कपड़े, होम मेड आइटम्स, ओर राखियों का एक्जिबिशन लगाया वही दूसरी तरफ बहनों ने जैन फूड का स्टाल लगाया। कन्यामंडल की बहनों द्वारा गेम्स भी रखा गया।सभी भाइयों ,बहनों और बच्चों ने इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया।इस कार्यक्रम का कुशल संचालन मोनिका बोथरा एवं प्रियंका बोथरा ने किया आभार ज्ञापन उड़ीसा प्रभारी नीतू कोठारी द्वारा किया गया।श्री उत्सव में लक्की ड्रॉ भी रखा गया था, जिनके नाम आए उन्हें गिफ्ट्स देकर प्रोत्साहित किया गया।इस उत्सव को सफल बनाने में तेरापंथ सभा,महिला मंडल एवं युवक परिषद का मुख्य रूप से सहयोग मिला उसके लिए।