सम्यक दर्शन कार्यशाला 2025      के अंतर्गत सम्मानित

संस्थाएं

विजयनगर।

सम्यक दर्शन कार्यशाला 2025 के अंतर्गत सम्मानित

विजयनगर। आचार्य भिक्षु पर आधारित वर्ष 2025 की सम्यक दर्शन कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य के लिए तेरापंथ युवक परिषद, विजयनगर को समण संस्कृति संकाय, लाड़नूं द्वारा पूज्य आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर तेयुप विजयनगर के अध्यक्ष पवन बैद को सम्यक दर्शन कार्यशाला में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'श्रेष्ठ कार्यकर्ता' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि साध्वी संयमलता जी ठाणा-4 की विशेष प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संभव हुई, जिनकी प्रेरणा से 300 से अधिक फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में अभातेयुप अध्यक्ष पवन मांडोत एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तम बागरेचा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यशाला की सफलता में कमलेश चौपड़ा, मनीष श्यामसुखा एवं बरखा पुगलिया का विशेष श्रम एवं सहयोग सराहनीय रहा।