संस्थाएं
‘जॉय बियॉन्ड रिस्पॉन्सिबिलिटीज़’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन
दिनहाटा। तेरापंथ महिला मंडल, दिनहाटा के तत्वावधान में रविवार को 'जॉय बियॉन्ड रिस्पॉन्सिबिलिटीज़' विषय पर एक प्रेरणादायी एवं संवादात्मक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन सीपीएस एकेडमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के मार्गदर्शन में प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर दीया ओसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात तेरापंथ महिला मंडल, दिनहाटा की अध्यक्षा चंदा बैद ने दीया ओसवाल का स्वागत किया। कार्यशाला पूर्णतः सहभागितापूर्ण रही, जिसमें विभिन्न गतिविधियों, संवाद एवं चिंतन के माध्यम से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 60 महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।