संस्थाएं
दम्पति कार्यशाला का हुआ आयोजन
शासन श्री साध्वी कंचन प्रभाजी, तथा शासनश्री साध्वी मंजु रेखाजी के सानिध्य एवं दादर महिला मण्डल के तत्वावधान में नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी वृन्द द्वारा गीत का संगान हुआ। शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी ने कहा दम्पती परिवार की एक ताकत है अनेक उतार-चढाव बावजूद भी परिवार के पोषण में अहं भूमिका निभाते हैं। शासनश्री साध्वी मंजु रेखा ने कहा 'सुहाना सफर' कार्यशाला संस्कारों के सृजन के साथ घर-घर चेतना का दीया जला रही है। साध्वी श्री चेलना श्री ने जी कहा यह कार्यशाला प्रेरणा का हिस्सा है इसका मतलब यही है कि संस्कार और सौहार्द जिन्दगी को पैदा करते हैं। साध्वी उदित प्रभाजी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा- आज की इस आपा -धापी भरी होड़ में व्यक्ति बदल रहा है परिवार बदल रहे है ऐसे नाजुक दोर में हर संभव जागृति पैदा कर परिवार में एक नया आलेख लिखना चाहिये। साध्वी मंजुरेखाजी ने प्रश्नों के द्वारा पूरी कार्यशाला को एक नया उपहार दिया। दादर महिला मण्डल की अध्यक्षा पुनम कोठारी, सभा के अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ निवर्तमान अध्यक्ष गणपत मारू ने विचार व्यक्त किए। महिला मण्डल की मंत्री स्नेहलता कोठारी ने आभार ज्ञापन किया।