संस्थाएं
‘स्वर गूंजे निर्माण के’ कार्यशाला का किया गया आयोजन
परम पूज्य युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन प्रवास स्थल लाडनूं स्थित आचार्य तुलसी ऑडिटोरियम में तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर द्वारा 'स्वर गूंजे निर्माण के' कार्यशाला का आयोजन किया गया। परिषद के अध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।कार्यशाला को बहुश्रुत मुनि दिनेशकुमार जी स्वामी, अभातेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेशकुमार जी स्वामी तथा मुनि मर्यादा कुमार जी का प्रेरणादायी सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अपने प्रेरक उद्बोधन में संतों ने युवकों एवं किशोरों को संगठन से जुड़कर सेवा, संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्धारित सेवा, संस्कार एवं संगठन के आयामों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर समाज में आध्यात्मिक जागृति का वातावरण निर्मित करना युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर देशभर की शाखा परिषदों में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है और उससे सदैव अनुकरणीय कार्यों की अपेक्षा रहती है। तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज एवं धर्मसंघ के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।