अणुव्रत वाटिका का हुआ शुभारंभ

संस्थाएं

नोखा।

अणुव्रत वाटिका का हुआ शुभारंभ

अणुव्रत के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शनिवार को नोखा में अणुव्रत वाटिका का शुभारंभ राजकीय राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद मेलाना सचिव,अपना संस्थान राजस्थान ने पौधा लगाकर वाटिका का उद्घाटन किया। क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के संयोजक मेलाना ने कहा कि अणुव्रत वाटिका केवल पौधों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह संयम, नैतिकता और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक है। अणुव्रत के नियमों को जीवन में अपनाकर हम स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण दोनों का निर्माण कर सकते हैं। अखिल भारतीय पर्यावरण राजस्थान नारी शक्ति प्रमुख साधना मेलाना ने इस अवसर पर प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने, रसोईघर को इको फ्रेंडली बनाने का आह्वान किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि इस वाटिका में नीम, बरगद, अशोक, जामुन सहजन सहित 400 औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। बूंद बूंद से सिंचाई सिस्टम विकसित किया जा रहा हैl अणुव्रत समिति, सामाजिक संगठनों एवं नोखा के नागरिकों के सहयोग से वाटिका निर्माण किया जा रहा है l साथ ही वाटिका में श्रमदान एवं आर्थिक सहयोग की अपील की कार्यक्रम के संयोजक सतीश झंवर ने पर्यावरण संबंधी किया जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त कियाI