संस्थाएं
‘श्री उत्सव' का भव्य आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल नागपुर द्वारा श्री उत्सव एक कदम स्वावलंबन की ओर' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण,कार्यकुशलता को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने हेतु मंच प्रदान करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ तत्पश्चात मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत की मनभावन प्रस्तुति दी गई। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला मालू ने पधारें हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं शुभकामनायें प्रेषित की। तेरापंथ सभा अध्यक्ष संजय पुगलिया ने मंडल को बधाई देते हुए कहा इसी तरह और कार्य करते रहे हम सदैव आपके साथ हैं। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रियंक छाजेड़ एंव टीपीएफ अध्यक्ष राहुल कोठारी ने मंडल के कार्यों की सराहना की ।कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री सुमन मालू ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री मनीषा नखत ने दी।