संस्थाएं
श्री उत्सव 2026 महिला सशक्तिकरण, सेवा एवं सहयोग का संगम
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्री उत्सव 2026अत्यंत भव्यता, उल्लास और अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र 'णमोकार महामंत्र'के मंगल संगान के साथ हुआ। महिला मंडल की बहनों ने अपने हाथों पर मंडल ने मेहंदी रचाकर इस उत्सव का एक अनोखा और रचनात्मक प्रचार किया। मुख्य अतिथि शशि सिंह झा (कॉउंसलर, रिसड़ा) अध्यक्ष मनोज गुलगुलिया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप महनोत, मंत्री सुनील गुलगुलिया अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिला मंडल के पदाधिकारी गण कार्य समिति बहने मंडल और श्री उत्सव कार्यक्रम की संयोजिका समता बैद, पिंकी बैद, मधु महनोत, बबीता घोड़ावत रंगोली चोरडिया श्री उत्सव के मुख्य आकर्षण मेले में तेरापंथ समाज की बहनों तथा अन्य सहयोगियों द्वारा 33 आकर्षक स्टॉल लगाए गए।