मंगल भव्य प्रवेश

संस्थाएं

बालोतरा।

मंगल भव्य प्रवेश

आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या प्रोफेसर डॉ साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ठाणा5 का हुआ। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने विशाल परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा - गुरु निर्देशित क्षेत्र बालोतरा में पहुँच गई, इसकी मुझे परम प्रसन्नता है। गुरु आशीर्वाद और संकल्प के साथ चले, मंजिल तक पहुँच गए। लम्बा रास्ता और गर्मी का मौसम था, कल्पनातीत बात लग रही थी पर गुरु कृपा, गुरु शक्ति विघ्नहर्ता होती है। उन्होंने कहा आज बालोतरा में शुभागमन हुआ है, यह अध्यात्म, शुचिता, संकल्प,श्रद्धा, शांति और भक्ति का माध्यम है। हमारी प्रेरणा है हर व्यक्ति भीतर की पवित्रता प्रकट करने का संकल्प करें, पुरुषार्थ करें। यदि सोच में उदारता, सहयोग भाव, प्रगाढ़ श्रद्धा होती है तो विकास के शिखरों पर जा सकता है। हमें सौभाग्य से वीतराग शासन मिला है। मर्यादित अनुशासित तेरापंथ संघ
में नेतृत्व करने वाले दिव्य विभूति आचार्य श्री महाश्रमण जी का नेतृत्व मिला यह हमारा सौभाग्य है। साध्वी सुदर्शन प्रभाजी,साध्वी राजुलप्रभाजी, साध्वी चैतन्य प्रभाजी,साध्वी शौर्य प्रभाजी ने सामूहिक महाश्रमण मंगल रिफाइनरी कार्यक्रम की प्रतुति ओर गीत का संगान किया। स्वागत अभिनंदन में तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमल फोलामेहता, महिला मंडल अध्यक्ष चंचल भंडारी, Tpf अध्यक्ष रमेश भंसाली, अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा,तेयुप द्वारा नवीन सालेचा,ज्ञानशाला ज्ञानार्थी इशिका छाजेड़ ने अपने विचारों ओर भावों से स्वागत अभिनंदन की प्रतुति दी।संचालन सभा सहमंत्री राजेश बाफना ने किया।