संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
गणाधिपती पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी का तीसवां महाप्रयाण दिवस का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी सुव्रंताजी ठाणा 4 के सानिध्य में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली द्वारा अणुव्रत भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। शासन श्री साध्वी सुव्रतां जी ने फ़रमाया आकाश की ऊंचाई, पाताल की गहराई, एवं दिशाओं के विस्तार को मापना अति मुश्किल है, वैसे ही आचार्य श्री तुलसी के तेजस्वी व्यक्तित्व के संदर्भ में बताना कठिन है। उनके जीवन में 3 चीजों संघर्ष,भाग्य एवं सहयोग की प्रबलता रही। जहां जाते वहां विरोध संघर्ष भयंकर रूप से होता पर वे उसे हिले नहीं, मुड़े नहीं अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे इसलिए उनकी यश सुरभि दिग दिगंत में फैल गई। शासन श्री साध्वी सुमन प्रभा जी ने कहा गुरुदेव तुलसी दिवा स्वप्न देखने वाले ओर उसको साकार करने वाले विशाल व्यक्तित्व के पुरोधा महापुरुष थे,हम आपके बताए मार्ग का, प्रेरणा का अनुसरण करें। साध्वी कार्तिक प्रभा जी एवं चिंतन प्रभा जी ने सुमधुर गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम में विकास परिषद के संयोजक समाजभूषण मांगीलाल सेठिया, प्रवास व्यवस्था समिति महामंत्री सुखराज सेठिया, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली के अध्यक्ष विमल बैंगानी अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास के न्यासी शांति जैन, दिल्ली सभा पदाधिकारीयो सहित श्रावक श्राविका समाज ने उपस्थित रहकर गुरुदेव के प्रति भावांजलि अर्पित की कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गांधीनगर क्षेत्र के श्रावक समाज की विशेष उपस्थिति रही |कार्यक्रम का संचालन साध्वी चिंतन प्रभाजी ने किया।