संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार कांदिवली महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी की पुण्यतिथि का ओर भावी आयोजित कार्यक्रम श्री उत्सव के बैनर का अनावरण शासन श्री साध्वी विद्यावती जी द्वितीय एवं सहवर्ती साध्वी वृंद के सानिध्य में किया गया। साध्वी श्री जी के मुखारविंद से मंगल पाठ श्रवण कर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की गई ।मंगलाचरण मंडल की बहनों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण एवं आचार्य श्री तुलसी की पुण्यतिथि पर महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला कोठारी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी विद्यावति जी द्वारा प्रेरणा पाथेय प्रदान किया गया। आचार्य श्री तुलसी के जीवन दृष्टांत पर एक रोचक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 भाई बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विसर्जन दिवस के उपलक्ष में कांदिवली से लगभग 40 भाई बहनों ने आयंबिल किये। कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षक परामर्शक बहने, कार्य समिति बहने, निवर्तमान अध्यक्षा कांदिवली सभा अध्यक्ष,मंत्री, एवं TYP अध्यक्ष मंत्री, एवं कांदिवली के लगभग 80 भाइयों और बहनों की विशेष उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन मंत्री रेखा धोखा ने किया।