संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी की 30वी पुण्यतिथि ‘विसर्जन दिवस’ के उपलक्ष्य में चंद्रा लेआउट स्थित 'सहाना चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम'(यह दृष्टिहीन एवं बधिर कन्याओं का आश्रम है) में खाद्य सामग्री एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। अध्यक्ष महिमा पटावरी,मंत्री सरिता छाजेड,कोषाध्यक्ष मंजू भंसाली उपाध्यक्ष सुमित्रा बरडी या,सहमंत्री अनीता जीरावला सहभागी बने। सभी पदाधिकारी बहिनों का विशेष सहयोग रहा।