संस्थाएं
श्री उत्सव का भव्य आयोजन
कोयंबटूर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा श्रीउत्सव का भव्य आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रूपकला भंडारी ने पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया पत्रकार किशोर, प्रिंटिंग में सपोर्ट के लिए निशांत बैद एवं अधिकतम पास वितरित करने के लिए सुमन सुराणा का सम्मान किया गया । धन्यवाद ज्ञापन महिला मंडल मंत्री रेखा मरोठी के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री उत्सव संयोजिका बबीता गुनेचा ने किया एंव सह संयोजिका के रूप में चित्रा गोलछा एवं वंदना पारख एवं एडवर्टाइजमेंट के लिए रुचिका मालू का योगदान सराहनीय रहा।