संस्थाएं
चातुर्मासिक मंगल प्रवेश व भावभीना स्वागत
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि मोहजीत कुमार जी सहवर्ती मुनि भव्य कुमार जी एवं मुनि जयेश कुमार जी का कटक नगर में भव्य सीमा प्रवेश हुआ। स्थानीय विधायक सोफिया फिरदौस ने मुनिश्री का कटक नगर सीमा पर भावभीना स्वागत किया। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा,तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कटक व भुवनेश्वर तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
स्वागत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रेरणा प्रदान करते हुए मुनि मोहजीत कुमार जी ने कहा आज उत्साह, उमंग का प्रवेश है। श्रद्धा, भक्ति, संयम, संवर का प्रवेश है। अध्यात्म चेतना के जागरण का प्रवेश है।मुनि ने कहा कि हम पुज्य प्रवर की दृष्टि, इंगित की आराधना करते हुए उनके संदेश को सम्पुष्ट कर रहे है। मुनि भव्यकुमार ने आगामी करणीय कार्यों की रुपरेखा बताते हुए ज्ञान, दर्शन, चरित्र तप त्याग से आप्लावित होने का आह्वान किया। मुनि जयेश कुमार जीने ऐतिहासिक तथ्य उजागर करते हुए कहा कि हम आचार्य प्रवर की 2018 चातुर्मास भूमि चेन्नई से 2018 की मर्यादा महोत्सव भूमि कटक में आए है। पूज्य प्रवर की दृष्टि की आराधना करते हुए इस चातुर्मास को अपूर्व सफलता दिलाने हेतु सम्पूर्ण कटक समाज संकल्पित हो। अपने दीक्षा दिवस के अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री की दुर्लभ कृपा से जुड़े महनीय घटना प्रसंगों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नमस्कार महामंत्र समुच्चारण के पश्चात महिला मंडल,कटक की बहिनों ने स्वागत संगान किया। सभाध्यक्ष मुकेश सेठिया ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। ग्रैंड बाजार की ओर से मोहनलाल सिंघी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। भुवनेश्वर सभा मंत्री वीरेंद्र बेताला ने मंगलकामना प्रकट की। कार्यक्रम का संचालन विकास नवलखा ने किया।