संस्थाएं
वार्षिक साधारण सभा–प्रतिवेदन का आयोजन
राउरकेला। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधानतेरापंथ भवन में वार्षिक साधारण सभा का सफल आयोजन किया।अध्यक्षा संगीता दूगड़ ने उपस्थित सभी बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने वर्षभर मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों में महिला मंडल की बहनों तथा कार्यकारिणी टीम के सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की। इसके पश्चात मंत्री नीतू जी कोठारी ने वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, गोष्ठियों एवं विभिन्न परियोजनाओं का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विनीता जैन ने किया तथा ज्योति नाहटा ने किया