संस्थाएं
चातुर्मासिक मंगल भव्य प्रवेश
आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पावन प्रभाजी ठाणा 4 का गांधीनगर स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक प्रवेश हुआ। साध्वी श्री जी के मंगलाचरण से आयोजन प्रारंभ हुआ। साध्वी पावनप्रभा जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुरु इंगित की आराधना हेतु यहां आए हैं हमने लगभग पूरे बैंगलोर के तेरापंथ परिवारों के यहां जाकर उनकी सार सम्भाल की है। अब हमारा चातुर्मास इस भवन में है पूरे समाज को धर्म आराधना करनी है। साध्वी आत्मयशाजी, साध्वी उन्नतयशाजी, साध्वी रम्यप्रभाजी ने बड़े निराले अंदाज़ में इस चातुर्मास में होने वाले आयोजनों की प्रस्तुति दी।
सभा अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए कहा कि चातुर्मास सफल बने यह हम सभी का दायित्व है गुरुदेव के प्रति हम कृतज्ञ हे कि हमें इस वर्ष भी एक विद्वान श्रमशील साध्वी वृंद का चातुर्मास प्रदान किया है। हम सभी कार्यकर्ता हर कार्य हेतु अपने दायित्व निर्वहन हेतु सतर्क एवं तैयार रहे। महिला मंडल अध्यक्षा लक्ष्मी बोहरा एवं मंत्री विजेता रायसोनी के नेतृत्व में स्वागत गीत का संगान किया।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील चोरड़िया, तेयुप अध्यक्ष विनोद कोठारी, टीपीएफ अध्यक्ष पुष्पराज चोपड़ा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष ललित बाबेल, तुलसी महाप्रज्ञ चेतना केंद्र अध्यक्ष ललित मांडोत, केजीएफ सभा अध्यक्ष श्री गेहरीलाल हिंगड,अखिल भारतीय महिला मंडल से मधु कटारिया ने अपनी भावना प्रस्तुत की। इस अवसर पर अभातेयूप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, सहमंत्री रोहित कोठारी, ने भाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री सुभाष पोखरणा ने किया तथा दिनेश छाजेड़ ने आभार देते हुए रैली एवं आयोजन व्यवस्था में सहयोग देने वाली सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।