संस्थाएं
शपथ ग्रहण समारोह
गाँधीनगर-दिल्ली। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि डॉ. अभिजीतकुमार जी व मुनि जागृत कुमार जीके सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद गाँधीनगर दिल्ली के तृतीय कार्यकाल सत्र 2026-27 अध्यक्ष प्रकाश सुराणा व उनकी टीम का शपथ ग्रहण का समारोह जैन संस्कार विधि से तेरापंथ भवन, विकास मंच, कृष्णानगर दिल्ली मे आयोजित किया गया। संस्कारक व उपासक मनीष छलाणी व महेन्द्र कुमार श्यामसुखा ने पुरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपादित करवाया। दिल्ली सभा अध्यक्ष विमल बेंगानी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश सुराणा को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। डॉ. मुनि अभिजीत कुमार जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान कर नव मनोनीत सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। इस शुभ अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति दिल्ली महामंत्री सुखराज सेठिया, दिल्ली सभा अध्यक्ष विमल बेंगानी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके साथ कार्यक्रम में अभातेयुप प्रवृत्ति सलाहकार जतन श्यामसुखा, TKM ब्लू ब्रिगेड सदस्य सौरभ सिंघी सहित तेयुप व TKM के लगभग 70-90 से ज्यादा सदस्यगण एवं काफी संख्या में श्रावक श्राविका समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन उपाध्यक्ष प्रथम अंकित श्यामसुख़ा व शपथ के बाद नवमनोनीत मंत्री राजेश सेठिया ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रथम अंकित श्यामसुखा ने किया।