साध्वीवृंद का भावपूर्ण चातुर्मास मंगल प्रवेश

संस्थाएं

सेलम।

साध्वीवृंद का भावपूर्ण चातुर्मास मंगल प्रवेश

साध्वी संयमलताजी ठाणा-4 का सेलम नगरी में मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सेलम के श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वीवृंद का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेलम सभा के अध्यक्ष प्रवीण बोहरा के स्वागत अभिवंदना से हुआ। उन्होंने साध्वीवृंद का हार्दिक अभिनंदन करते हुए सभी से चातुर्मास का अधिकतम आध्यात्मिक लाभ लेने का आह्वान किया। तेरापंथ महिला मंडल, सेलम की अध्यक्षा सरिता चोपड़ा तथा तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भरत चोपड़ा ने भी साध्वीवृंद का हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ट्रस्टी नीलम सेठिया ने साध्वीवृंद को चातुर्मासिक मंगल प्रवास की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उनके पावन सान्निध्य में संपन्न होने वाला प्रत्येक कार्य 'सत्यम्, शिवम्, सुन्दरम्' की भावना को साकार करे। अपने मंगल प्रवचन में साध्वी संयमलताजी के साथ साध्वी मार्दव श्री जी ,साध्वी मनीषा श्री जी एवं साध्वी रौनक प्रभा जी ने मधुर प्रेरणादायी गीतिका के माध्यम से सेलमवासियों को आह्वान किया कि वे चातुर्मास को धर्म, ध्यान, तप एवं आत्म-साधना का स्वर्णिम अवसर बनाएं।