चार्तुमासिक मंगल प्रवेश व भव्य स्वागत का आयोजन

संस्थाएं

पर्वत पाटीया।

चार्तुमासिक मंगल प्रवेश व भव्य स्वागत का आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री मधुबाला जी आदि ठाणा 5 का तेरापंथ सभा भवन पर्वत पाटीया में भव्य व अनुशासन रैली के साथ मंगल प्रवेश हुआ| साध्वी मधुबाला जी ने नमस्कार महामंत्र के संगान से किया| उसके पश्चात स्थानीय सभा अध्यक्ष संजय बोहरा, महिला मंडल अध्यक्षा सुमन बैद, तेयुप अध्यक्ष अशोक कोचर ने साध्वी वृंद का स्वागत अभिनन्दन किया| शासनश्री साध्वी मधुबाला जी ने कहा पर्वत पाटीया श्रावक समाज में जो श्रद्धा, उत्साह एवं धर्म के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दे रहा है,वह परम पूज्य आचार्य प्रवर के आर्शिवाद एवं तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परंपरा का परिणाम है| साध्वी विज्ञान श्री जी ने कहा तेरापंथी सभा, युवक परिषद् में संघ सेवा के प्रति जो उत्साह समर्पण एवं कार्यभावना दिखाई देती है वही तेरापंथ धर्मसंघ की वास्तविक शक्ति और गौरव है| साध्वी श्री सौभाग्य श्री जी, साध्वी मंजुल यशा जी व साध्वी मेधावी प्रभा जी ने संयुक्त परिसंवाद किया जिसमें ज्यादा से ज्यादा चार्तुमास काल में ज्ञान, दर्शन, चरित्र व तप करते हुए चातुर्मास काल में लाभ लेने की प्रेरणा परिसंवाद के द्वारा दी। संचालन सभा मंत्री अनिल चौधरी व आभार कोषाध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया|