अनुशासन रैली के साथ चातुर्मास मंगल प्रवेश

संस्थाएं

राजराजेश्वरी नगर।

अनुशासन रैली के साथ चातुर्मास मंगल प्रवेश

आचार्यश्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि आकाश कुमार जी एवं सहवर्ती मुनि हितेन्द्र कुमार जी का राजराजेश्वरी नगर के तेरापंथ भवन में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री ने कहा मुझे विशेष प्रसन्नता है कि गुरुदेव के निर्देशानुसार आज हमने राजराजेश्वरी नगर के भवन में चातुर्मास के लिए प्रवेश किया है। हमारे जीवन की सफलता का रहस्य है गुरुकृपा। गुरु के स्मरण मात्र से हर कार्य सुगमता से संपन्न हो जाते हैं। गुरु कृपासे ही हम लगभग 2500 किलोमीटर की यात्रा में हजारों घरों की साथ संभाल करते हुए आज राजराजेश्वरी नगर पधारे हैं। चातुर्मास में यहां जप-तप की खूब वर्षा होगी जो आत्मा को उर्वर बनाएगी एवं धर्म का बगीचा लहलहाएगा। फूलों की नगरी बेंगलुरु में जप-तप की आध्यात्मिक सुरभि फैलेगी। आचार्य भिक्षु के 300 वें वर्ष के समापन को सामूहिक अठाई तप से संपन्न करने का आह्वान किया। मुनि विनीतकुमार जी ने दोनों संतों के प्रति आध्यात्मिक मंगल कामना करते हुए कहा कि आज क्षेत्र के अनुसार तथा दीक्षा पर्याय के अनुसार बड़ा भाई छोटे भाई के पास आया है।
मुनि हितेन्द्र कुमार जी ने मुनि विनीत कुमार जी ठाणा-2 के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा चातुर्मास में सम्यक् ज्ञान, दर्शन एवं चारित्र एवं तप की रूपरेखा बताई। तप जप-स्वाध्याय की श्री वृद्धि हो, खूब धर्माराधना हो। यह चातुर्मास ऐतिहासिक और उपलब्धि भरा हो। तेरापंथी सभाध्यक्ष कमलसिंह दुगड़ ने संपूर्ण श्रावक समाज की ओर से मुनिवृन्द का श्रद्धासिक्त स्वागत करते हुए राजराजेश्वरी नगर में प्रथम बार संतों का चातुर्मास हेतु प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गुरुदेव के प्रति अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की। महासभा के कार्यसमिति सदस्य एवं तेरापंथ ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष सरल पटावरी, महिला मंडल अध्यक्ष मंजु बोथरा, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, अभातेममं से सहमंत्री मधु कटारिया, TPF के साउथ जोन के अध्यक्ष विक्रम कोठारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा एवं आभार ज्ञापन मंत्री अमित नौलखा ने किया।