चातुर्मासिक मंगल प्रवेश एवं स्वागत समारोह संपन्न

संस्थाएं

दक्षिण मुंबई।

चातुर्मासिक मंगल प्रवेश एवं स्वागत समारोह संपन्न

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में चातुर्मासार्थ युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रबुद्ध सुशिष्या शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी एवं सहवर्ती शासन श्री साध्वी मंजुरेखाजी आदि ठाणा-5 का भव्य एवं विशाल रैली के साथ मंगल प्रवेश हुआ। मंगल उद्बोधन में शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी ने कहा कि विभिन्न नगरों से समागत श्रावक-श्राविकाओं में जो श्रद्धा, उत्साह एवं धर्म के प्रति समर्पण का भाव दिखाई दे रहा है, वह परम पूज्य आचार्य प्रवर के आशीर्वाद एवं तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परंपरा का परिणाम है। उन्होंने सभी से चातुर्मास में रात्रि भोजन त्याग, सचित्त एवं जमीकंद का परित्याग तथा तेला, अठाई, मासखमण आदि तपस्याओं एवं धर्माराधना को उत्साहपूर्वक अपनाने का आह्वान किया शासन श्री साध्वी मंजुरेखाजी ने अपने संबोधन में कहा कि तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों में संघ सेवा के प्रति जो उत्साह, समर्पण एवं कार्यभावना दिखाई देती है, वही तेरापंथ धर्मसंघ की वास्तविक शक्ति और गौरव है। उन्होंने सभी को चातुर्मास को आत्मविकास एवं आध्यात्मिक साधना का श्रेष्ठ अवसर बनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर साध्वी मंजुरेखाजी, साध्वी उदितप्रभाजी, साध्वी निर्भयप्रभाजी एवं साध्वी चेलनाश्रीजी ने प्रेरणादायी गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया स्वागत भाषण के क्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, तेरापंथ सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा आदि ने अपने स्वागत उद्गार व्यक्त किए, इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड, अणुव्रत विश्व भारती से रोशन मेहता, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री अंकुर लुनिया एवं जोनल कॉर्डिनेटर कमलेश भंसाली की गरिमामयी उपस्थिति में संयम सुपर मैराथन के बैनर का अनावरण भी किया गया घाटकोपर सभा के अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू बडाला , आदि की उपस्थिति रही।