संस्थाएं
आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 107 वां जन्मदिवस पर विशेष
तेरापंथ धर्मसंघ के दशम अधिशास्ता, शताब्दी पुरुष आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के 107वें जन्म दिवस के अवसर पर तेरापंथ सभा, विजय नगर, बेंगलुरु के तत्वावधान में राज भवन, बेंगलुरु, शांतिदूत युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीतकुमार जी, मुनि पुनीतकुमार जी का पर्दापण हुआ। कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी ने अणुव्रत आंदोलन, प्रेक्षा ध्यान और साहित्य जीवन विज्ञान के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। वे मानव के मसीहा थे। इस अवसर पर मुनी विनीत कुमार जी ने कहा आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पर विशेष जानकारी दी। मुनि पुनीतकुमार जी ने कहा 'महाप्रज्ञ: युगदृष्टा और युगनिर्माता' आचार्यश्री का जीवन त्याग, तप और साधना का अनुपम उदाहरण है। सभा अध्यक्ष भंवरलाल मांडोत ने महामहिम महोदय राज्यपाल को मुनिश्री का विजयनगर सभा में चातुर्मास प्रवेश पर मुख्य अतिथि के रूप में निवेदन किया कार्यक्रम में तेरापंथ सभा विजय नगर के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा अध्यक्ष भंवरलाल मांडोत, उपाध्यक्ष दिनेश हिंगड़, मंत्री मनोज सेठिया की उपस्थिति रही।