आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 107 वां जन्मदिवस पर विशेष

संस्थाएं

गुवाहाटी

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 107 वां जन्मदिवस पर विशेष

आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि आनंदकुमार जी 'कालू' एवं सहवर्ती मुनि विकास कुमार जी के सान्निध्य तथा श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गुवाहाटी द्वारा सभी संघीय संस्थाओं के सहयोग से भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनमेदिनी को संबोधित करते हुए मुनि आनंद कुमार जी ने कहा - आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी एक महान अध्यात्म योगी संत थे। उनकी अन्त:प्रज्ञा जागृत थी। बड़े - बड़े धर्मगुरु उनके पास मार्गदर्शन के लिए आते थे। इस अवसर पर मुनि विकास कुमार जी ने सुमधुर गीतिका के माध्यम से तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाचार्य महाप्रज्ञ जी को अपनी भावांजलि दी। मुनिश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य तेरापंथी सभा के अध्यक्ष रितेश खटेड़ ने दिया। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने मंगलाचरण एवं महिला मंडल की सदस्याओं ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के उपाध्यक्ष अशोक सेठिया किया। धन्यवाद ज्ञापन रंजीत बोथरा ने किया।