मंगल भावना समारोह आयोजित

संस्थाएं

रोहिणी, दिल्ली।

मंगल भावना समारोह आयोजित

महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या 'शासनश्री' साध्वी सुमन श्री जी के सान्निध्य में मुमुक्षु सुमन बैद का मंगल भावना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ तेरापंथ महिला मण्डल उत्तर दिल्ली की मंत्री प्रवीणा सिंघी के मंगल गीत से हुआ । शासनश्री साध्वी सुमन श्री जी ने प्रेरक उद्बोधन के दौरान कहा कि भवसागर को पार करने के लिए हमें संयम की नौका का सहारा लेना होगा। इस नौका को पार पंहुचाने वाले हमें कुशल नाविक गुरु मिले है राम और केवट का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए साध्वी श्रीजी ने बताया कि ऐसे युग में विलक्षण धर्मसंघ और महाश्रमण जी जैसे महातेजस्वी गुरु की अनुशासना मंगल सन्निधि मिलना हमारा परम सौभाग्य है। मुमुक्षु सुमन गुरु चरणों में जाकर समर्पित होकर (दीक्षित होकर) अपनी संयम साधना में सदा आगे बढ़ती रहे यही मंगल कामना है। रोहिणी सभा के अध्यक्ष संजीव जैन ने स्वागत भाषण देते हुए मुमुक्षु सुमन बैद के प्रति मंगल कामना करते हुए अपने विचारो की प्रस्तुति दी। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा रोहिणी के अध्यक्ष संजीव जैन, इस मंगल भावना कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति सराहनीय रही। सेक्टर-3, रोहिणी में पहली बार मुमुक्ष का मंगलभावना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्यामसुंदर जैन ने किया।