मंगल भावना कार्यक्रम सम्पन्न

संस्थाएं

भुवनेश्वर।

मंगल भावना कार्यक्रम सम्पन्न

भुवनेश्वर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि मोहजीत कुमारजी, मुनि भव्य कुमार जी एवं मुनि जयेश कुमार जी के प्रति मंगल भावना कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन, भुवनेश्वर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक प्रताप सिंघी तेरापंथ सभा के अध्यक्ष रंजीत बैद, तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री संतोष सेठिया, तेरापंथ युवक परिषद्, भुवनेश्वर के अध्यक्ष जितेंद्र बैद आदि ने मुनिश्री के प्रति मंगल भावनाएँ अर्पित कीं। मंगल उद्बोधन में मुनिश्री ने सभी की मंगल भावनाओं को स्वीकार करते हुए धर्म, साधना एवं सद्भावना का संदेश प्रदान किया तथा उपस्थित श्रावकों को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री वीरेंद्र बैताला ने किया। अंत में मंगलपाठ के उच्चारण एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।