डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

संस्थाएं

उधना।

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

उधना। डॉक्टर्स डे के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा ATDC में सेवा भावी चिकित्सकों का सम्मान कर उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों की सक्रिय एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री-कमलेश डांगी, सह मंत्री-पारस आंचलिया, कोषाध्यक्ष - संजय कच्छारा, संगठन मंत्री - स्मित चोरड़िया, ATDC प्रभारी-रौनक श्रीश्रीमाल, सभी पदाधिकारियों ने अपने भावों की अभिव्यक्ति से शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों के सेवाभाव, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अथक प्रयासों को नमन करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन रौनक श्रीश्रीमाल ने किया। तेरापंथ युवक परिषद सदैव सेवा, संस्कार एवं संगठन के मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।