संस्थाएं
पर्यावरण विशुद्धि रैली एवं स्वागत समारोह
सुशिष्या साध्वी निर्वाणश्री ठाणा-६ का चेम्बूर चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। विराट स्वागत सभा को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी निर्वाणश्री जी ने कहा-चातुर्मास का समय अध्यात्म की आराधना के लिए सीजन का समय है। बच्चों, युवकों, प्रौढ़ों, कन्याओं, युवतियों सभी में नए उत्साह का जागरण हो। आप सभी ज्ञानाचार, दर्शनाचार, चारित्राचार आदि की आराधना के लिए स्वयं को संकल्पित करेंगे। अध्यात्म का आलोक आपके व्यक्तित्व में नई आभा प्रस्फुरित करेगा। प्रबुद्ध साध्वी डॉ.योगक्षेमप्रभाजी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा- आज के समारोह एवं रैली की भव्यता अध्यात्म के प्रति जनता के रुझान का दस्तावेज है। युवावर्ग को चार माह तक विशेष रूप से सक्रिय होना है। आज मैं आपको अध्यात्म की ABCD सीखाना चाहूंगी जिससे सबके जीवन में समन्वयात्मक सक्रियता, सौंदर्य में उज्ज्वलता शांति के साथ प्रयोगात्मकता का विकास होगा। साध्वीवृंद ने समवेत स्वरों में 'संघ दिवाकर की ये किरणें गीत की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। कार्यक्रम से पूर्व एक विशाल रैली उपनगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सिग्नेचर बिजनेस पार्क के द्वितीय तल पर विशाल जन सभा में परिवर्तित हो गई। ल व्यक्त किए। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों तथा चेम्बूर तेरापंथ सभा परिवार ने मधुरगीतों से साध्वीश्री का स्वागत किया। शासन सेवी विमल सोनी ने आचार्य प्रवर के मौखिक शुभसंदेश की प्रतिलिपि साध्वीश्री को उपहत की। कन्यामंडल ने एक पोस्टर भेंट किया। नगरसेविका आशा ताई ने अहो भावपूर्वक साध्वीश्री का स्वागत किया। मंच संचालन सभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश धोका ने कुशलता से किया।आभार ज्ञापन सभा मंत्री दिलीप मेहता ने किया।