संस्थाएं
प्रथम कार्यकारिणी बैठक व दायित्व का हस्तांतरण सम्पन्न
मैसूर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मैसूर की नवगठित कार्यकारिणी (2026–28) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश दक एवं मंत्री दिलीप पीतलिया द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल मारु एवं मंत्री महावीर मारु को दायित्वों के औपचारिक हस्तांतरण के साथ हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल मारु ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।बैठक का संचालन मंत्री महावीर मारु ने किया। बैठक में महासभा सदस्य विमल पितलिया एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे। विनोद मुणोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।