संस्थाएं
चिकित्सकों का जैन पताका व मोमेंटो से किया गया सम्मान
गंगाशहर। विश्व चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर के अंतर्गत स्थानीय सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तेयुप ट्रस्ट अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार डागा ने कहा कि 'वैद्यो नारायणो हरि:' भारतीय संस्कृति में चिकित्सक को साक्षात् नारायण का रुप माना गया है। हर आपात स्थिति में चिकित्सकों ने जो त्याग और परिश्रम किया है, वह अविस्मरणीय है। मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के नेतृत्व में तेयुप ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा संचालित _आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर, मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, नेत्रदान जागरूकता_ जैसे सेवा कार्यों में चिकित्सकों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट द्वारा समस्त चिकित्सकों का सम्मानकिया गया।