संस्थाएं
18वां चित समाधि शिविर
लाडनूं। परम पूज्य युग प्रथान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में संपन्न हुआ 18वां चित समाधि शिविर, लाडनूं। समण संस्कृति संकाय द्वारा आयोजित 18वां चित समाधि शिविर लाडनूं में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सात दिवसीय इस शिविर में राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों से आए 60 शिविरार्थियों ने चित समाधि का अभ्यास किया। इस अवसर पर अशोक पारेख, सलील लोढ़ा, मालचंद बेंगानी, पुखराज डागा, डॉ विजय संचेती, राजेश दुगड़ एवं प्रेमलता शिशोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए। सलील लोढ़ा ने जैन विश्व भारती के विषय पर, उपासक रणजीत चोरडिया ने जैनदर्शन तेरापंथ पर, शांताबाई ने '50 के बाद चित में कैसे रहें' विषय पर मार्गदर्शन दिया।