8 दिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर का समापन

संस्थाएं

अहमदाबाद (कोबा)।

8 दिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर का समापन

प्रेक्षा विश्व भारती कोबा द्वारा आयोजित आठ दिवसीय आवासीय प्रेक्षाध्यान शिविर का समापन आध्यात्मिक उल्लास एवं मंगलभावना के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ प्रेक्षा गीत एवं मंगलाचरण से किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष भैरुलाल चौपडा और ट्रस्टी व् मनोनीत अध्यक्ष गौतम बाफना ने किया पूर्व मानद मंत्री गजेन्द्र भंडारी ने कहा की प्रेक्षाध्यान हमारे जीवन की प्रयोगशाला बने| समापन अवसर पर प्रेक्षा विश्व भारती के एवं प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रेक्षाध्यान केवल एक ध्यान-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक कला है। यदि व्यक्ति प्रेक्षा, अनुप्रेक्षा, भावक्रिया, प्रतिक्रिया-विरति, मैत्री, मिताहार एवं मितभाषण को अपने दैनिक जीवन में अपनाए, तो वह शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन प्राप्त कर सकता है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने योग, प्रेक्षाध्यान, कायोत्सर्ग, श्वास-प्रेक्षा, अनुप्रेक्षा तथा जीवन-विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का नियमित अभ्यास किया। प्रशिक्षक रेणु नाहटा, प्रशिक्षक जवेरीलाल संकलेचा, प्रशिक्षक संध्या रायसोनी ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि शिविर में सीखे गए अभ्यासों को नियमित रूप से अपने जीवन की प्रयोगशाला बनाएं, जिससे स्वस्थ, संतुलित एवं आनंदमय जीवन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ सकें। अंत में मंगलभावना का सामूहिक आयोजन किया गया तथा सभी शिविरार्थियों को उज्ज्वल, स्वस्थ एवं शांतिमय जीवन के लिए मंगलकामनाएँ दी गईं। आभार ज्ञापन एवं कुशल संयोजन जवेरीलाल संकलेचा ने किया। विशेष श्रम विमल घिया का रहा |