संस्थाएं
नि:शुल्क लिपिड प्रोफाइल, मधुमेह एवं रक्तचाप प्रशिक्षण शिविर
पूर्वांचल कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित आयाम सेवा - संस्कार - संगठन को पूर्ण साकार करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् पूर्वांचल-कोलकाता ने सत्र 2026-27 के प्रथम सेवा कार्य के अंतर्गत आचार्य तुलसी डायग्नॉस्टिक सेंटर पूर्वांचल द्वारा तुलसी वाटिका लेक टाउन में 14 लोगों का निशुल्क लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, 20 लोगों का निशुल्क मधुमेह परीक्षण एवम 20 लोगों का निशुल्क रक्तचाप परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति रही पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष बिनोद दूगड़, मंत्री पंकज डोसी, तेयूप के सदस्यों, किशोर मंडल सदस्यों एवं महिला मंडल के सदस्यों की अच्छी उपस्थिति थी। सभी के अथक श्रम से शिविर सुव्यवस्तिथ और सफ़ल रहा।