संस्थाएं
श्री उत्सव 2026 महिला सशक्तिकरण, सेवा एवं सहयोग का भव्य आयोजन
साउथ हावङा। तेरापंथ महिला मंडल, साउथ हावड़ा द्वारा आयोजित 'श्री उत्सव 2026' अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय सचिव, सहकार भारती नंदनी रॉय, प्रवासी बंगाली (राजस्थान) राज्य प्रभारी भरत पुलासरिया,तथा MLA संजय सिंह के निजी असिस्टेंट सहित कोलकाता सभा के अध्यक्ष शिखरचंद लुणावत, तेरापंथ सभा, साउथ हावड़ा के अध्यक्ष प्रकाशचंद मालू की गरिमामयी उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन संयोजिका सरिता सामसुखा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में सरिता सामसुखा, सुषमा बोथरा तथा महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं सहयोगी बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।