प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

टोहाना।

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार तथा प्रेक्षा वाहिनी टोहाना के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा आरती जैन की अध्यक्षता में जुलाई मास की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर तेरापंथ सभा के निवर्तमान मंत्री सुभाष जैन ने कहा कि प्रेक्षाध्यान आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का मानवता को दिया गया एक उत्कृष्ट अवदान है जो आत्मा और शरीर दोनों को निर्मल, निरामय तथा पावन बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रेक्षाध्यान से आत्मा निर्मल एवं निरामय बनती है तथा व्यक्ति मानसिक रोगों से भी मुक्ति पाता है। प्रेक्षाध्यान आत्मा के द्वारा आत्मा का अवलोकन है और इससे आधि व्याधि और उपाधि का क्षय होता है। उन्होंने कहा कि प्रेक्षाध्यान से मनुष्य की जीवन शैली में कार्यक्रम में प्रेक्षावाहिनी संवाहिका उषा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।