संस्थाएं
साउंड हीलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी पावनप्रभा जी ठाणा ४ के सानिध्य में शांतिनगर में तेरापंथ सभा गाँधीनगर में साउंड हीलिंग सेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसमें मुख्य प्रशिक्षक मिथुन बाफना एवं प्रीति बाफना ने बहुत ही सुंदर व व्यवस्थित विविध प्रकार के ध्वनि यंत्रो से शांत वातावरण का निर्माण किया एवं उपस्थित श्रावकों को गहरी शांति की अनुभूति करवाई। आध्यात्मिकता और शांति के संदेश को लेकर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी पावनप्रभा जी ने अपने प्रवचन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा, _'क्रोध, तनाव और नकारात्मक विचार ही सभी रोगों की जड़ हैं। यदि हम प्रतिदिन 15 मिनट ध्यान के साथ हिलीग व सकारात्मक सोच को जीवन में उतार लें तो जीवन अपने आप सरल हो जाएगा। शांति नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रातः भव्य रेली के साथ श्रद्धालु स्वागत के लिए उपस्थित हुए। साध्वी उन्नतयशा जी, साध्वी आत्मयशा जी, साध्वी रम्यप्रभा जी ने श्रावकों को चातुर्मास में त्याग तपस्या से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र घोषल ने किया ।