‘श्री उत्सव एक कदम स्वावलंबन की ओर’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

उत्तर दिल्ली।

‘श्री उत्सव एक कदम स्वावलंबन की ओर’ कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल उत्तर दिल्ली द्वारा आयोजित 'श्री उत्सव – एक कदम स्वावलंबन की ओर 'का भव्य आयोजन पीतमपुरा में अत्यंत उत्साहपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अखिल भारतीय के निर्देशानुसार एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा, दिल्ली मेयर माननीय प्रवेश वाही द्वारा रिबन खोलकर किया गया। मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि का द्वार पर तिलक व पटके के साथ स्वागत कन्या मंडल की कन्याओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि DDMA उपाध्यक्ष रितु गोयल, विश्व मांगल्य सभा व विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत की उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा, साध्वी ऋतंभरा की शिष्या साध्वी समाहिता व दिल्ली सभा के अध्यक्ष विमल बैंगानी आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात ABTMM से तत्वज्ञान, तेरापंथ-दर्शन की संयोजिका कुसुम बैंगानी ने नमस्कार महामंत्र के साथ मंचीय कार्यक्रम का आगाज किया, मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के द्वारा कार्यक्रम में एक नया जोश, नई ऊर्जा का संचार किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन नाहटा ने अपने वक्तव्य में मंडल के आयोजन की सराहना की एवं लिखित संदेश में कहा की 'उत्तर दिल्ली महिला मंडल का श्री उत्सव का आयोजन बहुत ही सुंदर, व्यवस्थित और उद्देश्य की पूर्ति करने वाला है मैं अध्यक्ष, मंत्री पर समस्त टीम को केंद्र के अनुरूप आयोजित करने हेतु धन्यवाद व मंगल कामना देती हूं आपका हर कार्य सराहनीय होता है आप पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को गर्व है।
रितु गोयल व ज्योति शर्मा ने भी आयोजन की दिल से प्रशंसा करते हुए तेरापंथ महिला मंडल की सराहना की। श्री उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहित करना, उनके कौशल को पहचान दिलाना तथा महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर एक सशक्त मंच प्रदान करना था। प्रदर्शनी में लगाए गए 51 विभिन्न आकर्षक स्टॉलों अखिल भारतीय द्वारा निर्देशित राजस्थानी थीम को आधार बनाकर चुनरी व कठपुतलियों से बैंक्विट हॉल को सजाया गया। बहनों ने मंडल लोगो की मेंहंदी लगवाई। मंच का संचालन मंत्री प्रवीणा सिंघी ने किया। कार्यक्रम संयोजिका रेखा जैन निशा पारख व समस्त कार्य समिति बहनों के अथक परिश्रम, स्नेह और सहयोग की भावना से श्री उत्सव का आयोजन अत्यंत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।