संस्थाएं
साध्वीवृंद के लिए सीपीएस कार्यशाला के आयोजन का सौभाग्य
योगक्षेम वर्ष के पुनीत अवसर पर दिनांक 15 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक जैन विश्व भारती, लाडनूं में परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में साध्वीवृंद के प्रशिक्षण हेतु सीपीएस कार्यशाला के आयोजन का सौभाग्य अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद को प्राप्त हुआ, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत एवं सह-प्रशिक्षिका बबीता रायसोनी रहे। सीपीएस दीक्षांत समारोह 20 जुलाई 2026 को साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी के सान्निध्य में प्रज्ञा निलयम में आयोजित हुआ, जिसमें अभातेयुप निवर्तमान अध्यक्ष रमेश डागा एवं अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्षा सुमन नाहटा की गरिमामयी उपस्थिति रही।