संस्थाएं
मुमुक्षु बहिनों के लिए सीपीएस कार्यशाला का आयोजन
योगक्षेम वर्ष के इस पुनीत अवसर पर दिनांक 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक जैन विश्व भारती, लाडनूं में परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में मुमुक्षु बहिनों के प्रशिक्षण हेतु सीपीएस कार्यशाला का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक अरविंद मांडोत एवं सह-प्रशिक्षिका बबीता रायसोनी रहे। सीपीएस दीक्षांत समारोह 20 जुलाई 2026 को मुमुक्षु निर्देशिका समणी अमलप्रज्ञाजी की सन्निधि में प्रज्ञा निलयम में आयोजित हुआ, जिसमें अभातेयुप निवर्तमान अध्यक्ष रमेश डागा की गरिमामयी उपस्थिति रही।