निःशुल्क मधुमेह एवं रक्त चाप परीक्षण शिविर

संस्थाएं

राजाजीनगर।

निःशुल्क मधुमेह एवं रक्त चाप परीक्षण शिविर

राजाजीनगर। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर श्रीरामपुरम के समीप श्री शक्ति देवी करुमारम्मा देवस्थान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्त चाप, मधुमेह जैसे विभिन्न जांच की गई। शिविर की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुई, लगभग तीन घण्टे तक चले शिविर में 88 सदस्य लाभान्वित हुए। सभी सदस्यों को एटीडीसी में पधारकर निःशुल्क लिपिड प्रोफाइल करवाने हेतु कूपन वितरित किये गए। तेयुप सदस्यों द्वारा उपस्थित जन मानस को एटीडीसी द्वारा प्रदत्त सेवाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता, फिजियोथेरेपी, स्कैनिंग अन्य विभिन्न सेवाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी प्रदान की गई। स्थानीय लोगों ने मानव सेवा की इस उपक्रम की खूब सराहना की और परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया।