संस्थाएं
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
रायसिंहनगर। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के मंगल आशीर्वाद से तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF), रायसिंहनगर द्वारा 'मिशन दृष्टि 2026' के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसिंहनगर मे किया गया। परम संत शाह मस्ताना चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल के डॉ पोखरचंद एवम उनकी टीम द्वारा नेत्र परीक्षण का कार्य किया गया। इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।