मिशन दृष्टि के अंतर्गत मेगा नेत्र जांच अभियान का आयोजन

संस्थाएं

बेंगलुरु।

मिशन दृष्टि के अंतर्गत मेगा नेत्र जांच अभियान का आयोजन

बेंगलुरु। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) बेंगलुरु वेस्ट द्वारा राष्ट्रीय अभियान 'मिशन दृष्टि' के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विशाल नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। अभियान का भव्य शुभारंभ सिद्धगंगा स्कूल के ऑडिटोरियम में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी एवं मुनि पुनीत कुमार जी के पावन सान्निध्य में हुआ।
मुनिश्री ने बच्चो को टीवी मोबाइल कम देखने और फिजिकल एक्टिविटी ज़्यादा करने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विभिन्न तेरापंथ सभाओं एवं संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। टीपीएफ साउथ ज़ोन अध्यक्ष विक्रम कोठारी, अनुव्रत विश्व भारती के संगठन मंत्री राजेश चावत, विजयनगर सभा अध्यक्ष भंवरलाल मांडोत, अणुव्रत विजयनगर अध्यक्ष महेंद्र टेबा की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।