संस्थाएं
वार्षिक साधारण सभा का आयोजन
हैदराबाद। तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद की अध्यक्ष नमिता सिंघी ने आगंतुक सभी सदस्य बहनों का स्वागत किया व बङे ही कलात्मक ढंग से नवरत्नों से से उपमित कर पदाधिकारियों का मोमेंटों द्वारा उत्साहवर्धक किया। इस एक वर्ष में जिन जिन बहनों का सहयोग प्राप्त हुआ उनके प्रति प्रमोद भावना व्यक्त की। मंत्री निशा सेठिया ने गत मिनिट्स का वाचन किया व मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया,कोषाध्यक्ष शीतल सांखला द्वारा वर्षभर का आय-व्यय का ब्यौरा साधारण सभा में रखा गया कार्यक्रम का सफल संचालन वर्षा बैद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री निशा सेठिया ने दिया।