संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस के अवसर पर मुनि सुधाकर जी एवं सहवर्ती मुनि नरेश कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर के द्वारा तेरापंथ भवन, विद्याधर नगर में सामूहिक धम्म जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर आचार्य श्री तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में मुनि सुधाकर जी ने कहा कि 'आचार्य श्री तुलसी का संपूर्ण जीवन धर्म, अनुशासन, नैतिकता और मानव कल्याण को समर्पित था। उनके द्वारा स्थापित जीवन-मूल्य आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। तेयुप जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजना में संयोजक प्रदीप बाफना एवं सहसंयोजक मनीष चोरड़िया का श्रम उल्लेखनीय रहा।