युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष

संस्थाएं

नागपुर

युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में नागपुर तेरापंथ महिला मंडल ने आचार्य श्री तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस के रूप में मनाया गया। । तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला मालू ने अपने वक्तव्य में कहा की आचार्य श्री तुलसी ने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को धर्म, मानवता और राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित किया। यह केवल स्मरण का दिन नहीं आत्मचिंतन आत्म मंथन और संकल्प का दिन है। आज जो महिला मंडल का इतना भव्य स्वरूप है वह उन्हीं की दूरदर्शिता थी। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री सुमन मालू ने सभी बहनों को कहा हमें अपने कषायो का विसर्जन करना चाहिए।