संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
ज्ञानशाला जनक आचार्य श्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर ज्ञानशाला परिवार द्वारा श्रद्धायुक्त भावांजलि अर्पित की गई। गणाधिपति तुलसी की 30 वीं पुण्यतिथि को देश भर में विसर्जन दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिकंदराबाद के तत्वावधान में चलने वाली ज्ञानशाला ने महातपस्वी शांतिदूत युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण के विद्वान सुशिष्य मुनि दीपकुमार जी आदि ठाणा-2 की पावन सन्निधि में गुरुदेव तुलसी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुनिद्वय ने भी प्रेरक उद्बोधन देते हुए ज्ञानशाला के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। मुनिश्री ने कहा ज्ञानशाला आज के युग की आवश्यकता है।इसे प्राथमिकता देना बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक अभिभावक का लक्ष्य होना चाहिए। मुनिश्री ने कहा पूरे शेषकाल में मैने अनुभव किया हैदराबाद ज्ञानशाला जागरूक कर्मठ और समर्पित है। काव्य मुनि ने सुंदर गीतिका से परिषद को मंत्र मुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय संयोजक संगीत गोलछा ने स्वागत करते हुए तुलसीगणी के प्रति अपने भावसुमन कविता पाठ द्वारा अपने व्यक्त किए।आंचलिक संयोजक सरोज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरूदेव तुलसी के महान अवदानों का स्मरण करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की।