संस्थाएं
सेवा कार्यक्रम
मदुरै। करपैयूरानी स्थित अप्पर हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 350 से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर मदुरै तेरापंथ सभा के वरिष्ठ सलाहकार एवं तेरापंथ ट्रस्ट के ट्रस्टी विजयसिंह भटेरा ने अपने सुपुत्र हर्ष भटेरा एवं सूरज भटेरा के साथ विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए। जानकारी मदुरै तेरापंथ सभा के निवृत्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला जैन ने प्रदान की।