अणुव्रत की गूँज

संस्थाएं

दिल्ली

अणुव्रत की गूँज

जैन भारती मृगावती में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति ट्रस्टी दिल्ली को विशेष आमंत्रित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण को अणुव्रत के विषय में जानकारी दी एवं अणुव्रत की गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली की ओर विद्यालय प्रधानाचार्य का अणुव्रत पटका व अणुव्रत आचार संहिता मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली की टीम का आभार व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि गत वर्ष आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में इस विद्यालय के 1050 विद्यार्थियों ने भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासन के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल पटावरी, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज बरमेचा, सहमंत्री प्रवीण बैद, प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश शर्मा, अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट ‌2026 की दिल्ली संयोजिका संगीता अंचलिया, कार्यसमिति सदस्य सुशील बैंगानी, सौरभ, जैन, पीयूष डागा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।